Uttarakhand Lockdown : मदद को जुटे रहे संगठन, बड़े स्तर पर की गई लोगों की मदद

दून उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल, दुख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी की ओर से बड़े स्तर पर लोगों की मदद की गई। खाद्य सामग्री के पैकेट, खाना मुहैया कराया। कुल 1600 लोगों खाना खिलाया। सर्राफा मंडल अध्यक्ष सुनील मेसोन ने कहा कि लोगों को चावल, आटा, चीनी, चाय पत्ती, आलू, प्याज बांटा गया।


सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी प्रेमनगर ने भी लोगों को खाना बांटा। नागरिक सुरक्षा देहरादून के कई वार्डों की ओर से भी व्यापक अभियान चलाया। श्री कालिका मंदिर समिति ने 1100 लोगों को खाना खिलाया। छोटी सी दुनिया सामाजिक संस्था से नवनीत सेठी के नेतृत्व में सदस्यों ने 850 लोगों को खाना खिलाया।

मां वैष्णो सेवा समिति, श्री बालाजी सेवा समिति, पार्चनारी बिरादरी, गुरूद्वारा मच्छी बाजार, हिमालय परिवार संस्था स्वयंसेवक हरीश कुकरेजा, प्रवीण कुकरेजा ने भी अपने स्तर पर लोगों की मदद की।